सोनभद्र

तीन दिन से बकरिहवा फीडर की बिजली बन्द, जिम्मेदार मौन

बीजपुर (विनोद गुप्त)। नधिरा उपकेंद्र से बकरिहवा फीडर को आपूर्ति की जाने वाली बिजली रविवार दोपहर से बन्द पड़ी है।फोन से जानकारी लेने पर कुछ बताने की बजाय कहा जाता है पोल टूटा पड़ा है जुगाड़ किया जा रहा है। सोमवार को जेई महेश कुमार ने कहा ट्रैक्टर की बैरिंग टूटी थी ठीक हो गयी है शाम तक पोल भेज कर बिजली बहाल करा दी जाएगी। लेकिन मंगलवार तक बिजली आपूर्ति बहाल नही होने से इलाके के दो दर्जन गांवों में पेयजल की किल्लत शुरू हो गयी। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए मोबाइल बन्द पड़े हैं। लोगों का अपनो से सम्पर्क कट चुका है। सरकार भले ही बिजली आपूर्ति के सुधार में लगी हो लेकिन बिभागीय उदासीनता के कारण तीन तीन दिन बिजली बंद रहने से ग्रामीणों की जिंदगी अंधेरे में गुजर रही है।बिजली कर्मियों के लापरवाही के कारण नौ रात्र का पर्व और कन्या पूजन के दिन बिजली के अभाव में दुर्बयवस्था में बदल गया। लाइनमैन ने बताया कि बकरिहवा के पास पोल टूट कर गिर गया है। हमारे पास पोल नही है किसी के यहाँ से जुगाड़ किया जा रहा है मिलने के बाद ही शायद शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाएगी। जेई महेश कुमार ने कहा हमको जानकारी नही थी आज दोपहर तक मौके पर पहुँच रहा हूँ कोई ब्यवस्था बनाई जाएगी। बहरहाल बिजली आपूर्ति हो या न हो लेकिन बिल जमा कराने के लिए ग्रामीणों को दबाव बनाया जाता है। जर्जर उपकरण को बदलने के लिए फंड और समान नही है। बिजली बिभाग की ब्यवस्था भगवान के हाथ मे है देखना है जरहा, नेमना, महुली, पिंडारी, रजमिलान, इंजानी सहित दर्जनों गांवों में कबतक बिजली बहाल होती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App