सोनभद्र

डा अभय दुबे का हुआ भव्य विदाई समारोह

अनपरा/सोनभद्र डा अभय दुबे का हुआ भव्य विदाई समारोह। हिंडालको से डाक्टर अभय दुबे का भव्य विदाई समारोह किया गया। रेनुसागर की जनता इस विदाई समारोह में भावुक हो गई। डाक्टर अभय दुबे ने अपने विदाई समारोह में कहा कि अपने 23 माह के कार्यकाल में हिंडाल्को में निवास करने वाली जनता को अपने घर जैसा समझा मुझे महसूस ही नहीं हुआ कि मैं बाहर से आए हुए व्यक्तियों का इलाज कर रहा हूं ऐसा लगा कि सब मेरे परिवार जन है और मैं उनका बेटा या भाई हूं यह कहते हुए उनकी आंखें भी नम हो गई। बीजेपी महामंत्री प्रमोद शुक्ला ने इस अवसर पर कहा डाक्टर साहब जनता के लिए भगवान स्वरूप थे और अपने कार्यकाल में अमीरी गरीबी ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाते हुए सभी को राहत देने का कार्य किया है अनगीनत जिंदगियां बचाई हैं और सभी का सम्मान किया है। इसी क्रम मे बीजेपी किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रथम श्रीवास्तव ने कहा कि यह मरीजों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नही थे। डाक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है यह आपने साबित किया है और जो स्नेह और प्यार आज देखने को मिल रहा है इस भीड़ के रूप में कहीं न कहीं वह आप ने कमाया है साथ ही उनकी लंबी आयु की मनोकामना ईश्वर से की और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की कामना किया। इस अवसर पर अभय दुबे, विनय दुबे, अभय मिश्रा, दीनदयाल त्रिपाठी, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, गोपाल यादव, सतीश तिवारी, अजीत मिश्रा, सतीश मिश्रा, संदीप गिरी, मिथुन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App