सोनभद्र

विदाई समारोह मे जितेंद्र कुमार के छलके आंसू कहा सुकृत की जनता से मुझे जो सहयोग मिला वो अतुलनीय

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) विदाई समारोह मे जितेंद्र कुमार के छलके आंसू कहा सुकृत की जनता से मुझे जो सहयोग मिला वो अतुलनीय। सुकृत चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार का तबादला सुअरसोत चौकी इंचार्ज के पद पर होने पर सुकृत वासियों सहित पुलिसकर्मियों ने भावभीनी विदाई दिया। आपको बताते चलें के जितेंद्र कुमार शक्तिनगर,चुर्क,सुकृत में अपनी सेवा दे चुके है।जितेंद्र कुमार ने कहा के मै जब तक सुकृत मे रहा तो कोशिश यही रही के बेगुनाह को सताया न जाये और जो गुनहगार है उसे सलाखो के पीछे डाला जाये। सुकृत की जनता से भी मुझे जो सहयोग की जरुरत थी वो सहयोग भी मुझे मिली। अगर मुझसे भूले से भी कोई गलती हुई होगी या किसी का दिल दुखा होगा तो मुझे माफ कर दीजियेगा। इतना कहते ही उनके आँखों से अश्रु की धारा बहने लगी और पूरा महौल गमगीन हो गया।लोगो ने कहा के पुलिस वालो को जितेंद्र कुमार से सीख लेनी चाहिए के आम जनमानस से पुलिसिया व्यवहार कैसा होना चाहिये। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान