सोनभद्र

बूथ सशक्त बनाकर ही सुखद परिणाम संभव-धर्मवीर तिवारी

बूथ सत्यापन कार्यशाला का हुआ आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।भाजपा द्वारा दुद्धी विधान सभा के बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में किया गया।इस मौके पर।कार्यशाला में पन्ना प्रमुखों व बूथों के सत्यापन के साथ समितियों के गठन को लेकर चर्चा हुई।बूथ सत्यापन कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि दुद्धी विधानसभा के प्रवासी बनाए गए पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि बूथों के सशक्तिकरण के लिए पार्टी द्वारा अभियान चलाया गया है।उन्होंने कहा कि एक से पांच अप्रैल तक यह अभियान चलाया जाएगा।कहा जिन स्थानों पर बूथ का गठन नहीं हुआ है, वहां गठन करके पांच अप्रैल तक समितियां पूर्ण कर लेना है।ऐसे में छः अप्रैल को हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।कहा कि बूथ सशक्त बनाकर ही सुखद परिणाम संभव हो सकता है।उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन शत प्रतिशत करना है।इसके लिए जिम्मेदारों को मौके पर जाकर यह कार्य कर लेना होगा।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित के बहुत से कार्य किए गए हैं, जो लोगों तक पहुंचे हैं।ऐसे में कार्यकर्ता भी अपना काम मजबूती के साथ करें।जिससे आगामी चुनाव में इसका परिणाम मिल सके।उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों और बूथों की समितियों का फिजिकल सत्यापन किया जा रहा है।उन्होंने सभी से इस कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान दीपक सिंह, अनिल सिंह गौतम, जीत सिंह खरवार, विष्णुकांत दुबे, मोहरलाल खरवार समेत दुद्धी, बभनी, म्योरपुर व शक्तिनगर मंडलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App