सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में वृहस्पतिवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक 35 वर्षीय बीरेंद्र कुमार पुत्र ओमकार नाथ निवासी रजखड़ रोजाना की तरह खाना पीना खा कर अपने घर में सोने गया। सुबह उठते ही परिजनों ने देखा कि घर के बड़ेरी में लायलोन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक हुआ है। घर के परिजनों में लटकते हुए शव को देखते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील क्षेत्र का एकमात्र पोस्टमार्टम हाउस जहाँ सैकड़ों किमी दूर तक पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को झेलना पड़ता है। रजखड़ गांव निवासी आशु ने बताया कि सुबह से पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक परिजन धूप में खड़े हैं। लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही होने से एवं समय से पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान