सोनभद्र

हमारा नेता बूथ अध्यक्ष ही होता है बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे- धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र हमारा नेता बूथ अध्यक्ष ही होता है बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे उक्त बातें भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान में डाला मंडल के विस्तारक धर्मवीर तिवारी ने शक्ति केंद्र डाला प्रथम व नौटोलिया में कही। डाला मंडल के शक्ति केंद्र प्रथम व शक्ति केंद्र नौटोलिया बूथ बसुधा पर बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलध्यक्ष व बूथ सशक्तिकरण विस्तारक धर्मवीर तिवारी ने बूथ को मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा की बूथ मजबूत होगा तो हम चुनाव आसानी से जीतेंगे हर बूथों पर 11 सदस्यीय टीम बनाई जा रही है जिन बूथों पर कार्यकर्ता नहीं है उन पर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है डाला मंडल के 49 बूथ व 10 शक्ति केंद्र प्रभारी बनाए गए हैं जिनको पूरी सूची तैयार करने व पन्ना प्रमुख बनाने समाज का प्रतिनिधित्व हो उसकी चिंता करने बूथ को आदर्श बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त पार्टी तैयारी में जुट गई है। भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो चुनाव हो या न हो निरंतर काम करता है। हमारा नेता बूथ अध्यक्ष ही होता है जो बूथ स्तर की समस्याओं को उपर तक पहुंचाता है भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्ग संप्रदाय का विशेष ख्याल रखा जाता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे ,शक्ति केंद्र संयोजक राजेश पटेल, मंडल संयोजक संदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, मुकेश जैन, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, विशाल कुमार, गिरीश तिवारी, रिशु जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App