सोनभद्र

संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नववर्ष प्रतिपदा

दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दुद्धी के रामलीला मैदान पर बुधवार को हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रांत सह संघचालक अंगराज जी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं सर संघचालक डॉ.केशवराम बलिराम हेडगेवार एवं सदाशिव गोलवलकर गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि ने सनातन हिन्दू संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, सर संघचालक डॉ हेडगेवार के जीवन आदर्शों को बताया। उन्होंने कहा कि हमारा हिन्दू नववर्ष आज है, कुछ लोग जानकारी के अभाव में अंग्रेजी नववर्ष को ही नया साल मानते व मनाते हैं। हमें हिंदू होने का गर्व है और हम सब मिलकर हिन्दू नववर्ष को यादगार बनाएंगे। अध्यक्षता कर रहे स्वयंसेवी पंडित नंदकिशोर तिवारी ने सर संघचालक के जीवन आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति को मिटाने वाले कई आक्रांताओं ने प्रयास किये। मगर हमारे सर संघचालक समेत अनेको महापुरुषों ने इस संस्कृति की रक्षा करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।इस मौके पर उपस्थित नगर संघचालक अमरनाथ जायसवाल,जिला कार्यवाह रविन्द्र जायसवाल, जिला प्रचारक योगेश जी, विष्णुकांत तिवारी, कृष्णदेव, अरुणोदय जौहरी एडवोकेट, मनोज जी आदि लोगों ने नववर्ष पर प्रकाश डाला।अंत फलाहार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान