सोनभद्र

तहसील मुख्यालय पर 30 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त

दुद्धी, सोनभद्र। पिपरी पावर ग्रिड से दुद्धी, अमवार, डूमरडीहा, घिवही सब स्टेशन को मिलने वाली बिजली शुक्रवार को दोपहर दो बजे से पूर्ण रूप से ठप है। इस बाबत जानकारी देने के लिए कोई भी संबंधित अभियंता सामने नही आया। दूरभाष पर संपर्क करने पर बताया गया कि वे लोग हड़ताल पर है। इसके बारे में उनके पास कोई सूचना नही है। वहीं तहसील प्रशासन इलाके की आपूर्ति बहाल कराने के लिए संविदा कर्मियों से मदद ले रहा है। किन्तु शनिवार की शाम तक इसमें कोई खास सफलता हासिल नही हो पाई। जबकि दुद्धी सब स्टेशन के लिए मजिष्ट्रेट के तौर पर तैनात किये गए खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि इलाके की आपूर्ति बहाल करने के लिए संविदा कर्मियों को खामी ढूंढने के लिए लगाया गया है। जंगल में पड़े संविदाकर्मियों ने बताया कि शटडाउन का इन्तजार में वे जंगल में पड़े हुए है। इस बाबत एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि पावर हाउस से शटडाउन लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान