सोनभद्र

तेज रफ्तार कार की टक्कर में घायल अधेड़ की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई। महुली गांव निवासी 45 वर्षीय शशि कुमार पुत्र स्व.बुद्धि नारायण सुबह 9 बजे सड़क पार कर रहा था इस बीच विन्ढमगंज से दुद्धी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शशि लगभग 15 फ़ीट ऊपर उछल कर कार की बोनट पर गिरा। तेज रफ्तार कार चालक गाड़ी की स्पीड कम करने के बजाय फिल्मी अंदाज में कुछ इस तरह स्टेयरिंग काटा की शशि बोनट से जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। कार चालक एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। तत्काल परिजन उसे सीएचसी लेकर आये। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ मनोज एक्का ने उसकी गम्भीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जिसे ले जाते वक्त रास्ते में ही अधेड़ की मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान