सोनभद्र

होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी ब्लाक परिसर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की ओर से राधा कृष्ण झांकी के साथ धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड रहे।सभी ने जमकर फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। क्षेत्र पंचायत बभनी के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें गोपियों के संग राधा कृष्ण की मनोहर झांकी तथा नंदी के साथ भोले शंकर और पार्वती की मनोहर झांकी निकाली गई।होली गीत पर जमकर थिरके लोग।होली मिलन समारोह में आये सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए बधाई दी। समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि होली एक सौहार्द का त्योहार है इसमें भेदभाव नही होता आपसी मतभेद भुलाकर लोग सभी को गुलाल लगाकर गले मिलते हैं।श्री गोंड ने सभी के फूलों की होली खेली। क्षेत्रीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक फगुआ गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।समारोह मे जनपद के सभी 10 ब्लाकों से लोग आये।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा पुष्पा सिंह, प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह,तीरथराज सिंह,मोहरलाल,रिंकू सिंह, शशांक सिंह,राकेश रंजन सिंह ,लकी सिंह खंड विकास अधिकारी मोहम्मद तारिक, काशीराम ठाकुर, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान