Sbnlive के खबर का बडा असर रामगढ़ के नियुक्त सफाई कर्मचारी की खबर को चतरा एडीओ पंचायत सुधाकर राम ने लिया स्वतः संज्ञान

रामगढ़ सोनभद्र अरविंद गुप्ता
चतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ मे शासन की मंशा के अनुसार 3 सफाई कर्मचारी की नियुक्ति रामगढ़ में की गई है इसके बावजूद भी रामगढ़ मे सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है रामगढ़ में हर एरिया में जगह-जगह कूड़ा कचरा गंदगी का अम्बार लगा हुआ है सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर दिखते ही नही हैं ड्यूटी से नदारद रहते हैं ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी आते ही नहीं है काम करने रामगढ़ ग्रामीण एरिया में नाली पूरी तरह से जाम होकर के नाली का कचरा नाली से बाहर बहरहां है रामगढ़ में निवास करने वालों के घर के बाहर सड़ी हुई बज बजाती हुई नाली बह रही है और इससे भयानक रोग फैलने की स्थिति बनी हुई है रामगढ मे जिस एरिया में नाली सड़ के गंदगी बदबू दे रहा है उस एरिया मे आना जाना दुश्वार हो गया है ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार कहने के बावजूद भी नाली का सफाई नहीं किया जा रहा है और इतनी बदबू दे रही है कि रहना दुश्वार हो गया है और मच्छरों का तेजी से संख्या बढ़ रही जिससे

भयानक रोग की स्थिति होने की संभावना है रामगढ के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजा ने बताया की जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हम भी हैं हमारी कोई सुनता ही नहीं है सफाई कर्मी को साफ करने के लिए मेरे द्वारा कहा गया लेकिन वह साफ मना कर दिया कि मैं साफ नहीं करूंगा सफाई कर्मचारी से बात करने पर बताएं कि हमको मना किया जाता है कि साफ मत करिए आखिर कौन इतना दबंग व्यक्ति है की शासन के मंशा के अनुसार नियुक्त होने के बावजूद भी सफाई करने से मना कर रहा है आखिर में सरकार किसलिए नियुक्ति की है और सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है इस संबंध में एडियो पंचायत चतरा सुधारक राम से सेल फोन से बात करने पर उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के लिए ही नियुक्त किया गया है यदि सफाई नहीं करता है तो गलत है इस संबंध में मैं जांच कर रहा हूं और कार्यवाही करूंगा इस खबर को sbnlive प्रमुखता से खबर चलाया था इस खबर को स्वतः संज्ञान लिए चतरा एडीओ पंचायत सुधाकर राम ने बहुत ही गंभीरता से लिए और तत्काल मौके पर पहुंचकर नाली का जायजा लेते हुए सफाई कर्मियों से नाली को साफ करवाएं और गंदगी वहां से हटाया गया




