सोनभद्र

प्रशासन को चिटफंड कंपनियों द्वारा जमा पैसों की पत्रावलियां देने उमड़ी पीड़ितों की भीड़

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील परिसर सोमवार को चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों से भरा हुआ था। सुबह से ही परिसर में न सिर्फ दुद्धी, बल्कि म्योरपुर एवं बभनी क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषो के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक तहसील मुख्यालय का लेखपाल कक्ष से लेकर रामलीला मंच तक लोग समूह में बैठ कर चिटफंड कंपनी में जमा किये रूपये से संबंधित पत्रावली एकत्र कर उसे सलीके से फ़ाइल में लगा रहे थे। प्रशासन की ओर से मांगे गये जानकारी के बाद उनकी धूमिल हुई आस एक बार फिर जीवंत हो गई। चिटफंड कंपनियों में जमा राशि मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।
इस बाबत तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में चिटफंड कंपनियों द्वारा किये घोटालो की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। इस सापेक्ष में शासन के दिशा निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा के आदेश के बाद तहसील क्षेत्र के सभी जमाकर्ताओ से उनका डिटेल एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए तहसील मुख्यालय पर बकायदे रजिष्ट्रार कानूनगों की अगुवाई में कई लेखपालों को लगाया गया है। जिनके माध्यम से विभिन्न चिटफंड कंपनियों में जमा लोगों की पत्रावली एकत्र किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार