सोनभद्र

राज्य परियोजना निदेशालय लखनऊ द्वारा गठित टास्क फोर्स ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। राज्य परियोजना निदेशालय लखनऊ द्वारा गठित टास्क फोर्स “मनोविज्ञान एवं निर्देशन विभाग प्रयागराज” उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता संजय कुमार कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम बीडर, कस्तूरबा विद्यालय सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में निरीक्षण किया।

निरीक्षण में प्रवक्ता संजय कुमार ने शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति की जांच, बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता, कायाकल्प के कार्यों का परीक्षण किया। विद्यालय के शिक्षकों शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों से मनोवैज्ञानिक रूप से जुड़ते हुए आत्मिक संबंध स्थापित कर शिक्षण कार्य करें। सिचुएशन बेस्ट एक्टिविटीज कराएं। बच्चों को शिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करें। प्रभावी विद्यालय कार्ययोजना को देख कहा कि उक्त कार्ययोजना सभी बच्चों के लक्ष्य प्राप्ति में सार्थक सिद्ध होगी। प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक “नवाचार से नवपरिवर्तन की ओर” को देखते हुए कहा कि शिक्षिका का यह प्रयास की सराहनीय है। जो सभी शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। बच्चों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने मनोविज्ञानशाला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी छात्र/छात्रा को मनोवैज्ञानिक रूप से अगर कोई समस्या आती है तो हम निशुल्क रूप से बच्चों की काउंसलिंग कर उनकी मदद करते हैं।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य, ए आर पी श्रवण कुमार, संतोष सिंह एवं ऋषि नारायण विद्यालय के प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल, सरिता, अविनाश कुमार गुप्ता व लक्ष्मी पुरी सिंह सभी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान