सोनभद्र

डीपीआरओ ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के बीडर गांव में डीपीआरओ विशाल सिंह ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत बीडर व बघाडू में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। बीडर गांव के इस प्रबंधन के तहत गांवों में नाली, प्लास्टिक बैंक, कचरा पात्र, सोख्ता गढ्ढा,आर आर पी सेंटर, हैण्डपम्प रिबोर, चबूतरा मरम्मत सहित अन्य निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ विशाल सिंह ने शिथिलता से हो रहे कार्य को देखते हुए सिकरेट्री को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द निर्माण कार्य कम्प्लीट करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के पूर्व डीपीआरओ ने ब्लाक परिसर में सभी सिकरेट्री के साथ बैठक कर नए शौचालय के निर्माण कार्य कम्प्लीट करने का निर्देश दिए। गांव में शुद्ध पेयजल के लिए खराब हैंडपंप से निकलने वाले गंदे पानी से मुक्ति के लिए ड्राई रिबोर के लिए जल्द से जल्द रिबोर कराने का निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात