सोनभद्र

ऊर्जा प्रबंधन में हिण्डाल्को को टॉप परफॉर्मर अवार्ड से किया गया सम्मानित

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड रेणुकूट को एक बार फिर ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए टॉप परफॉर्मर ऑफ पैट साइकिल-2 अवार्ड से सम्मानित किया गया। अल्युमिनियम कैटेगरी मे बी.ई.ई. एवं डिकेड ऑफ पैट स्कीम के तहत नई दिल्ली के स्कोप कॉम्पलेक्स के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में हिण्डाल्को को उक्त सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में भारत सरकार के पॉवर एवं न्यू एंड रिन्यूवल एनर्जी मंत्री श्री आर.के. सिंह, बीईई के डायरेक्टर जनरल श्री अजय भाकरे व डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री अशोक कुमार एवं ईईएसएल के सीईओ श्री विशाल कपूर ने बीईई के अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में हिण्डाल्को को ट्राफी एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हिण्डाल्को के ऊर्जा विभाग के श्री रजनीश सिंह ने उक्त पुरस्कार ग्रहण किया। हिण्डाल्को रेणुकूट को यह अवार्ड 2016 से 2019 के मध्य ऊर्जा संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। यह और भी गौरव का विषय है कि हिण्डाल्को को यह पुरस्कार दोनो पैट साइकिल जो कि वर्ष 2012 से 2015 और 2016 से 2019 के बीच ऊर्जा संरक्षण में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
उक्त उपलब्धि पर हिण्डाल्को के सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश, क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह, रेणुपॉवर के यूनिट हेड श्री के.पी. यादव, श्री एन.एन. राय, श्री जे.पी. नायक, श्री विनोद ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी सहकर्मियों को ऊर्जा प्रबंधन एवं संरक्षण में उनके योगदानों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी और नये पैट साइकिल-3 के लिए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही श्री नागेश ने ऊर्जा विभाग के श्री संजीव गुप्ता, श्री दीना जायसवाल, श्री रजनीश सिंह एवं श्री राजीव सिंह को विशेष बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App