सोनभद्र

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवार से चिकित्सक नदारद, मरीज हलकान

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर परियोजना क्षेत्र अमवार में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के न बैठने से क्षेत्रीय मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सिर्फ एक वार्ड ब्याय के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
वार्ड ब्याय विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि सप्ताह से अस्पताल मे नियुक्त डाक्टर नही आ रहे है साथ ही साथ कई अन्य कर्मचारी भी अस्पताल नही आ रहे।
ग्रामीण परशुराम, धर्म जीत, ईश्वर प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने अमवार अस्पताल मे डाक्टर नही आने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के द्वारा दिये गये सुविधा का डाक्टर के लापरवाही से क्षेत्रवासियों को लाभ नहीं मिल पा रहा, जबकि सरकार की महत्वाकांक्षी कनहर सिचाई परियोजना सहित अन्य परियोजना मे हजारों मजदूर कर्मचारी अमवार मे कार्य कर रहे है उन्हें हलकी फुलकी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी दुद्धी जाना पड़ता है।
डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि दुद्धी सीएचसी में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए पीएचसी अमवार व कटौली के चिकित्सकों की 3-3 दिन ड्यूटी दुद्धी में लगाई गई है। बीते 5 मार्च को इन डॉक्टरों की नीट पीजी का एग्जाम था। चिकित्सक जल्द ही ड्यूटी पर लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान