सोनभद्र

निमियाडीह प्रकरण में स्टे, कमिश्नरी में विपक्षी की अपील हुई स्वीकार

अग्रिम तिथि तक यथास्थिति बनाये रखने के आदेश

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के चर्चित निमियाडीह प्रकरण में न्यायालय आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने विपक्ष कासिम अली की अपील स्वीकार करते हुए, सुनवाई की अग्रिम तिथि तक यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए हैं।
ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र के चर्चित देवी धाम एवं कब्रिस्तान भूमि विवाद प्रकरण निमियाडीह मामले की सुनवाई करते हुए, एसडीएम कोर्ट ने दोनों पक्षों की भूमि का निर्धारण करते हुए, 13 फरवरी को फैसला सुनाया था। फैसले के खिलाफ कासिम अली ने आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर के न्यायालय में अपील दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए डॉ.मुथु कुमार स्वामी बी ने अपील स्वीकार करते हुए, मुकदमे की सविधि निस्तारण हेतु अवर न्यायालय की पत्रावली तलब कर, अपर आयुक्त न्यायिक विंध्याचल मंडल के न्यायालय में मुकदमा स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पक्षकारों को नोटीस जारी कर, 31 मार्च को संबंधित न्यायालय में अपना अपना पक्ष रखने के निर्देश दिये। तब तक शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय ने सुनवाई की तिथि तक विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाये रखने के निर्देश दिये हैं

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App