सोनभद्र

रहस्यमय ढंग से कपड़े की दो दुकाने जलकर खाक, लाखो का नुकसान

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में रहस्यमय ढंग से दो कपड़े की दुकाने जलकर खाक हो गई है। जिसमे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बतादे कि खलियारी बाजार मे शमसाद वस्त्रालय पारस नाथ जायसवाल के घर में वही बगल में पारस नाथ की भी दुकान है। दोनो दुकानो मे बिती रात लगभग दो बजे धुआ का गुब्बार निकलने लगा। रात्रि ड्यूटी में तैनात होमगार्ड संजय पांडेय ने देखकर शोर मचाने लगे। आस पड़ोस के लोग इकट्ठे होकर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक शमसाद वस्त्रालय पूरी तरह से जल चुका था। पारसनाथ जायसवाल की दुकान भी आग में जल गई। अनुमान के अनुसार शमसाद वस्त्रालय में लगभग छः लाख,पारस नाथ जायसवाल का तीन लाख का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से नहीं लगी है। किसी के द्वारा आग लगाई गई है। रात में ही इंस्पेक्टर रायपुर योगेन्द्र यादव पहुंच कर मौका मुआयना कर चुके हैं। इस कि थाने पर नामजद तहरीर तहरीर दे दी गई है। इस घटना से आक्रोशित बाजार वासियों ने एक घंटे तक चक्काजाम किया और नामजद अभियुक्त कि गिरफ्तारी की मांग करने लगे मौके पर पहुचे योगेन्द्र पाण्डेय प्रभारी थानाध्यक्ष रायपुर मय हमराहियों और एक प्लाटून पीएसी के साथ पहुचे योगेन्द्र पाण्डेय ने घटना की जानकारी लिए और पीडितो के द्वारा बताए व्यक्ति को एक घंटा के अदर गिरफ्तार कर थाने में ले गये तब जाकर जाम खुला। घटना कि जाच मे जुटी पुलिस जल्द खुलासा करने का पुलिस ने वादा किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App