सोनभद्र

जवानों के हैरतअंगेज करतब के साथ सुरक्षा बल स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल रिहंद इकाई द्वारा 54 वा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ उपसमादेष्टा प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मनाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी रिहंद परियोजना अशेष कुमार चटोपाध्याय को बल के जवानों ने सलामी देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान भव्य परेड का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। वही परेड कमांडर निरीक्षक संजय कुमार सिंह एव परेड 2 आई सी उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।मुख्य अतिथि चटोपाध्याय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीआईएसएफ की तैनाती आज भारत के हर क्षेत्र में है बल के जवान सभी क्षेत्रों में पूरी निष्ठा व लगन से कार्य कर रहे है।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा विंग के बल कर्मिको द्वारा वन मिनट ड्रिल के अंतर्गत आखों पर काली पट्टी बांधकर विभिन्न हथियारों को खोलना व तरतीब ढंग से जोड़ने के अलावा रिफ्लेक्स शूटिंग डेमो का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अग्निशमन शाखा द्वारा अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन के हैरत अंगेज प्रदर्शन से उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया। समारोह के दौरान बच्चो द्वारा देश भक्तिगीत पर डांस की प्रस्तुति से पूरा पंडाल देश भक्ति नारो से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत मे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंकज मेंदीरता,के गोपाल कृष्णन, राजीव कुमार सिंहा, जाकिर खान,विनोद यादव, अशोक यादव, वनक्षेत्राधिकारी राजेश सिंह सहित बल के जवान ग्राम प्रधान एव काफी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App