सोनभद्र

गीत संगीत की धुन पर खूब थिरकीं महिलाएं

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोन महिला मंच द्वारा शुक्रवार को चंडी तिराहा के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जुटी दर्जनो महिलाओं ने होली गीत, नृत्य से घंटो आनंद लिया और होली पूर्व स्नेह मिलन किया। इस दौरान महिलाओं ने जमके धमाल मचाया। मंच की संरक्षक कोमल पाण्डेय ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाइचारे का प्रतीक है। यह समाज को समरसता का संदेश देता है और वर्गों को एकसूत्र में बांधने का काम करता है। कहा यही वह समय है मनमुटाव को दूर कर आपस में मिल कर खुशियां बांटना चाहिए।
आयोजक पूनम गिरी ने कहा कि जिस दिन होली के रंग में सब एक बराबर होकर उसमे रंग जाएंगे उस दिन असली होली होगी। होली हमें ऊंच, नीच की खाई पाटने को प्रेरित करता है। उन्होंने होली पर प्राकृतिक रंगों के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया और कहा कि रसायनिक रंगों के उपयोग से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसका प्रयोग बंद करना चाहिए। तीन घंटे चले कार्यक्रम में अर्चना गिरी, प्रियंका द्विवेदी, शारदा, कोमल, उषा मिश्रा, सिंधु मिश्रा आदि ने अपने नृत्य से दिल जीत लिया। बाकी महिलाओं ने भी संगीत की धुन पर थिरक कर माहौल को मस्ती से सराबोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी झूमते नजर आए। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर स्नेहलता, इंदु, शारिका, अर्चना गिरी, प्रिया गिरी, पुष्पा सिंह, नीरज, आशा, रंजना, सीता पाण्डेय, तारा, गीता, उर्मिला, किरण त्रिपाठी, मनीषा राय, गायत्री, मीरा आदि मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान