सोनभद्र

आपसी भाईचारा एवं प्रेम का प्रतीक है होली-एन नागेश

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को प्रशासनिक कालोनी में होली समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ। आयोजन में संस्थान के सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश, श्रीमती लक्ष्मी नागेश, क्लस्टर एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह, श्रीमती सीमा मेहरोत्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं उनकी धर्मपत्नीयों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने परिवार सहित भाग लेकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी। सभी को रंगोत्सव की शुभकामनायें देते हुए श्री नागेश ने कहा कि होली आपसी भाईचारा एवं प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सुरक्षित होली खेलने की अपील करते हुए हर्बल रंगों के ही प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने होली में नशा से दूर रहने और सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। इस अवसर पर सभी ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ही मिठाई एवं गुजिया का लुत्फ उठाया।
इससे पूर्व हिण्डाल्को मानव संसाधन विकास विभाग सहित अन्य विभागों में विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मान्यताप्राप्त श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मानव संसाधन विभाग में आयोजित कार्यक्रम में श्री जसबीर सिंह ने सभी को होली की शुभकामनायें देते हुए सभी से आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुए सुरक्षित होली खेलने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात