सोनभद्र

अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया शबे बरात का त्यौहार

तरह-तरह के हलवा बनाकर दिलाया फातिहा
कब्रिस्तान जाकर लोग अपने मरहुमीन को किया याद
दुद्धी, सोनभद्र । स्थानीय कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में शबे बरात का त्यौहार मंगलवार को पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों की साफ-सफाई कर रोशनी का भी एहतमाम किया। जामा मस्जिद में मंगलवार की देर रात तक महफिले मिलाद और नातख़्वानी का दौर चलता रहा। पूरी रात लोग नमाज, तिलावत, इबादत में मशगूल रहे। बुधवार की भोर में इबादतगुजार लोग शबे बारात के 10वीं की रोजे के मद्देनजर सहरी किए। तत्पश्चात दुआख़्वानी में शरीक होकर दुआ-ए-मगफिरत अपने लिए करने के साथ-साथ अपने घर व खानदान के मरहूमीनों (स्वर्गवासी) के लिए बख्शीश की दुआ मांगे। शबेरात को मगरीब (सूर्यास्त) के बाद लोग कब्रिस्तान न जाकर अपने-अपने खानदान के पर्दा करने वाले लोगों की याद में घर से ही फतेहा पढ़ी जो अनवरत आज सूर्योदय की नमाज तक चलता रहा। इस अवसर पर लोग अपने घरों में चना, बेसन, आटा, खोवा, मैदा, सूजी, गरी से निर्मित लजीज हलवा बनाकर फातेहा कराया। मंगलवार को सूर्यास्त के बाद पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राय अपने अधीनस्थ पुलिस तथा पीएसी के जवानों के साथ पूरे कस्बे सहित रेलवे स्टेशन मोड़ बढनीनाला स्थित मुस्लिमों के कब्रिस्तान का भ्रमण किये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App