सोनभद्र

कमिश्नर ने दूसरे दिन किया गांव का रुख, विकास कार्यों की जानी हकीकत

जनसुनवाई में ग्रामीणों से रूबरू होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की ली जानकारी
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जनपद प्रवास के तीसरे दिन मंडलायुक्त डॉ मुथु कुमार स्वामी ने दुद्धी ब्लाक के आदिवासी बाहुल्य गांव मझौली पहुंचकर विकास कार्यों की हकीकत परखी। शनिवार को तहसील दिवस एवं कनहर सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के बाद दूसरे दिन मझौली गांव के बसकटवा टोला पहुंचकर मंडलायुक्त ने साडा की सड़क एवं ग्रामीणों के समक्ष चौपाल लगाकर जनसुनवाई किया। मंडलायुक्त मुथु कुमार स्वामी ने शिकायत के बाद साडा द्वारा निर्माण खंड एवं निर्माण खंड 2 करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंटरलॉकिंग सड़क के अलग अलग हिस्सों से सैंपल निकाल कर चेक कर सम्बंधित अधिकारियों को जांच के लिए भेजने का आदेश दिया। सड़क निरीक्षण के बाद गांव के पंचायत भवन पर चौपाल के दौरान पूर्व प्रधान मोतीलाल, सूर्यबली कुशवाहा, रामकुमार, कलावती, मनतोरा देवी ने मनरेगा मजदूरी की बकाए भुगतान, विद्यालय में अध्यापक की अनुपस्थिति, पीएचसी सेंटर में चिकित्सक की अनुपस्थिति, सड़क का डिमांड, कोटेदार की मनमानी, पुरानी जर्जर पिचिंग सड़क सहित अन्य मुद्दों की शिकायत ग्रामीणों ने किया है। सभी मामलो की सुनवाई कर एसडीएम दुद्धी, बीडीओ दुद्धी को निर्देशित किया गया है कि उक्त प्रकरण की शिकायत का निस्तारण त्वरित किया जाए। साडा द्वारा निर्माण खण्ड से 80 लाख की लागत से एक किमी की इंटरलॉकिंग सड़क, निर्माण खंड 2 से 65 लाख की लागत से 600 मीटर की सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें मानक के विपरीत सड़क निर्माण कार्य की शिकायत किया गया था। जिसकी जांच के लिए सैम्पल भेजा गया है। कमिश्नर मुथु कुमार स्वामी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में टेक्निकल कार्य करने में असुविधा होती है। सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दुरूह और पहाड़ी अंचल में कार्य करने में मानक पर शत प्रतिशत उतरना थोड़ा मुश्किल होता है। मुझे खुशी है कि मौके पर संतोषजनक कार्य दिखाई दिया है। ग्रामीणों की कुछ समस्याएं है जिनके लिए एसडीएम दुद्धी व सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा, उप जिलाधिकारी दुद्धी एसपी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आशीष मिश्रा, तहसीलदार बृजेश वर्मा, कोतवाल सुभाष चंद्र राय अपने लाव लश्कर के साथ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App