सोनभद्र

विराट रूद्र महायज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुनी रामकथा

– भिखारी बाबा की कुटिया में पहुंचकर भक्तजनों ने लिया आशीर्वाद
– भंडारे में श्रद्धालुओ ने किया प्रसाद ग्रहण
– उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में चल रहा है आयोजन
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा के सातवें दिन वृहस्पतिवार को समूचा यज्ञ पंडाल वेद मंत्रों व हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। वहीं भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण कर यज्ञ पांडाल में बैठकर रामकथा का रसपान किया। इतना ही नहीं भिखारी बाबा की कुटिया में पहुंचकर भक्तजनों ने आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि उमा महेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ आचार्य राधाकृष्ण तिवारी, आचार्य राजेश त्रिपाठी, आचार्य व्यास रामजी शास्त्री समेत आठ आचार्यो द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। हरिद्वार से आए कथा व्यास राघवेंद्र चार्य जी महाराज एवं रामजी शास्त्री व्यास द्वारा बारी -बारी से रामकथा का पान कराया जl रहा है। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ नारायण भगवान के मुख्य यजमान अजय कुमार, रामपति साहू , राजनारायण पाल, रेवती तिवारी, सुरेश गिरी, उदय प्रताप सिंह,रामखेलावन समेत तमाम लोगों ने रूद्र महायज्ञ, रामकथा व आरती पूजन में शामिल रहे। इतना ही नहीं भक्तगणों ने भिखारी बाबा की कुटिया में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात