सोनभद्र

नाबार्ड की टीम ने लिया कनहर परियोजना का जायजा

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार मे सोमवार दोपहर बाद पहुंचे नाबार्ड महाप्रबंधक हिमांशु मोहन मिश्रा ने निर्माण कार्य का बारिकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कनहर परियोजना स्थल पर पहुचे नाबार्ड की टीम ने सर्वप्रथम गेस्टहाउस पर अभियन्ताओं से परियोजना निर्माण से संबंधित कार्य प्रगति व गुणवत्ता से संबंधित जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यो का प्रगति देखी व आगे होने वाले निर्माणकार्यो के बारे में सम्बन्धित अभियंताओ से चर्चा की।अमवार फील्ड हास्टल पर नाबार्ड महाप्रबंधक ने पुनर्वास कालोनी,स्पिलवे के गेट निर्माण आदि का मैप के माध्यम से अवलोकन कर सिचाई विभाग के अभियंताओ से निर्माण कार्य मे आ रही समस्याओं को जाना।इसके बाद मुख्य बांध (स्पेलवे) पर पहुँच कर निर्माण कार्य के प्रगति को जाना।महाप्रबंधक ने कहा कि बांध निर्माण पर शासन की पैनी नजर निर्माण कार्य पर है तय समय मे पूर्ण करना लक्ष्य है।नाबार्ड के टीम मे जिला प्रबंधन पंकज कुमार के अलावा सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता हर प्रसाद, अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार,रवि श्रीवास्तव,नंदलाल यादव व कार्यदाई संस्था के डीजीएम वर्मा,सत्यनारायण सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार