सोनभद्र

हिण्डाल्को रेणुकूट में 52वें सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

रेणुकूट, सोनभद्र।
जी.के.मदान
हिण्डाल्को रेणुकूट में 27 फरवरी से 4 मार्च तक चलने वाले 52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, एल्युमिना हेड -एन. एन. रॉय, रिडक्शन हेड -जेपी नायक, प्रोजेक्ट एंड सर्विसेज़ हेड -विनोद ठाकुर, बॉयलर एंड को-जेनेशन हेड- कैलाश प्रधान, एचआर विभाग की उपाध्यक्ष वनिता वासनिक, लीगल हेड विवेक कुमार, एडमिन एवं पब्लिसिटी हेड- यशवंत कुमार, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस वर्ष सुरक्षा सप्ताह की थीम- शून्य क्षति रही। कार्यक्रम के शुरुआत में सेफ्टी विभाग के पवन कुमार ने सेफ्टी के महत्व बताते हुए सभी अधिकारियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात डॉ. प्रदीप ने वहां मौजूद सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। वहीं सौरभ श्रीनेत्र ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण दिया। पहली बार डिजिटाइजेशन एवं ऑटोमेशन इन सेफ्टी प्रतियोगिता को बाकी सभी प्रतियोगिताओं के साथ शामिल किया गया।
इसके पश्चात सेफ्टी ग्राउंड में फायर ड्रिल रेस्क्यू एंड फर्स्ट एड (सीपीआर) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्लांट की चार प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें रिडक्शन प्लांट की टीम को प्रथम स्थान, फैब्रिकेशन प्लांट की टीम को द्वितीय, अल्युमिना प्लांट की टीम को तृतीय पुस्कार प्राप्त हुआ। रिडक्शन टीम की ओर से अमित दुबे, चंद प्रताप, चंदन कुमार ठाकुर, फ्रैब्रिकेशन से अखिलेश राव, त्रिभुवन कुशवाहा, मंतोष पांडेय, अल्युमिना से आकाश बिंद, मो. फिरोज, हेमंत सिंह ने प्रतिभाग किया। द्वितीय पाली में ज्ञान प्रवाह प्रतियोगिता हिण्डाल्को ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की गई जिसमें प्लांट के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार