सोनभद्र

श्याम प्रताप सिंह होंगे दुद्धी के नए एसडीएम

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। जनपद के घोरावल तहसील में विगत लगभग एक वर्ष से तैनात एसडीएम श्याम प्रताप सिंह अब दुद्धी के नए एसडीएम होंगे। घोरावल में बालू माफियाओं पर नकेल कसने वाले उपजिलाधिकारी एसपी सिंह अपने कार्यशैली के चलते पूरे जनपद में सुर्खियों में रहे। फरियादियों की प्रार्थना पत्रों को देर शाम तक ऑफिस में बैठकर निस्तारण करना आपकी प्राथमिकताओं में शुमार रही। sbnlive से बातचीत में श्री सिंह ने बताया कि वे बुधवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी का पदभार ग्रहण करेंगे। मूलतः शाहजहांपुर जनपद में जलालाबाद के मनोरथपुर निवासी शिक्षक रतन विक्रम सिंह के पुत्र श्याम प्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी के बाद एसडीएम की कुर्सी संभाले थे। श्याम प्रताप सिंह ने पीसीएस में 18वीं रैंक हासिल की थी। वह गुरसहायगंज झांसी में एडीओ के पद पर कार्यरत थे। श्याम के भाई सूर्य प्रताप सिंह बागपत में जिला कृषि अधिकारी हैं। पिता जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं। मां मीना देवी गृहणी हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App