सोनभद्र

‘मन की बात’ जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का एक अद्भुत प्लेटफॉर्म बन गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रेनुकूट(सोनभद्र)।
जी.के.मदान
‘मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफार्म बना दिया है | हर महीने लाखों सदेशों में, कितने ही लोगों के ‘मन की बात’ मुझ तक पहुँचती है। आप, अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है, समझा है, और मैंने अनुभव किया है – स्वीकार भी किया है | उक्त बातें आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में की। जिसे पुरे देश के साथ साथ ओबरा विधान सभा क्षेत्र के रेनुकूट के बूथ संख्या 298 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री जी ने आगे कहा कि ई-संजीवनी ऐप का उपयोग करके अब तक टेली-कंसल्टेंट्स करने वालों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार’, डिजिटल इंडिया, पश्चिम बंगाल के ‘त्रिबेनी कुम्भो मोहोत्सव’ व अन्य विषयों पर मन की बात की। मन की बात सुनने के बाद भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश की पूरी जनता में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर प्रदीप सिंह रानु, विष्णु गुप्ता, जितेंद्र सिंह, माया गुप्ता, अरूण सिंह, आनंद अग्रहरि, रविंद्र नागर, अशोक सोनी, सोनू शाह, संध्या पांडे, शमशेर सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान