सोनभद्र

भूगर्भ जल स्तर को किया जायेगा रिचार्ज–डीएम

ग्राम पंचायतों में सूख गए बोर का किया जाएगा प्रयोग

सोनभद्र। गर्मी के दिनों में जनपद सोनभद्र का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण हैंडपंप समरसेबल एवं कुएं सूख जाते हैं। जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। भूगर्भ जल स्तर रिचार्ज ना होने के कारण जनपद में ऐसी परिस्थिति पैदा हो रही है, जिसके निस्तारण के लिए सोनभद्र के जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने भूगर्भ जल के रिचार्ज की कार्य योजना बनाई है। जिसमें ग्राम पंचायतों में जो बोर फेल हो गए हैं या खराब हो गए हैं उसको डिप बोरवेल रिचार्ज पीट बनाया जाएगा जिससे कि बरसात का पानी बोरवेल के माध्यम से भूगर्भ जल में भेजा जा सके एवं भूगर्भ जल को रिचार्ज किया जा सके। जनपद सोनभद्र पहाड़ी एरिया है इसलिए बरसात का पानी भूगर्भ जल को रिचार्ज नहीं कर पाता पत्थर के नीचे के लेयर को रिचार्ज करने के लिए पानी को उसके नीचे भेजना पड़ेगा। जनपद में छोटे-छोटे सोक पीट एवं तालाब बनाए गए हैं जिससे प्रथम लेयर का पानी रिचार्ज हो जाता है लेकिन गर्मी के दिनों में वह पानी भी कम हो जाता है। हम पेयजल एवं सिंचाई के लिए भूगर्भ जल के द्वितीय एवं तृतीय का पानी प्रयोग करते हैं इसलिए वह पानी रिचार्ज किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में खराब बोर पर 2 मीटर लंबाई 2 मीटर चौड़ाई एवं 2 मीटर गहराई का गड्ढा खोदकर उसको पक्की जुड़ाई कराया जाना है तथा उसको छत एवं बरसात के सरफेस वाटर का पानी से उसको रिचार्ज किया जाना है। जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में प्रथम पेज में 1258 रिचार्ज पीट बनाए जाने का अभियान आज शुरू किया गया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ग्राम पंचायत केकराही में मॉडल बोरवेल का निरीक्षण किया एवं दीप बोर वेल रिचार्ज पीट को अभियान चला कर सभी ग्राम पंचायतों में कराए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि रिचार्ज पीट में 400 लीटर पानी प्रति मिनट जमीन के अंदर भेजा जा सकता है। एक बरसात में एक 500000 लीटर पानी भेजा जा सकता है। जनपद में पेयजल के संकट के निस्तारण का यह एक बेहतर तरीका है। गूगल रिचार्ज करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान इस कार्य में आगे आए एवं अपने ग्राम पंचायतों में बोरवेल रिचार्ज का निर्माण कराएं साथ ही जनपद के लोगों को का भी आह्वान किया की अपने मकान बनाते समय लोग रिचार्ज पीट भी अवश्य बनाएं। विकास खंड कर्मा के ग्राम पंचायत केकराही में बनाए गए मॉडल रिचार्ज पीट के निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, डीसी अनिल केशरी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत करमा ब्रिजेश सिंह, सचिव और ग्राम प्रधान केकराही उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App