सोनभद्र

आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल मे मनाया गया वार्षिकोत्सव

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) विकास खंड में आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में छठवां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी जगरनाथ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया इसके साथ छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के दौरान नाटक नृत्य और विभिन्न प्रकार की गीतों के साथ कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई कक्षा सात में पढ़ने वाली पुष्पा ने जिंदगी प्यार का गीत है गाने की प्रस्तुति की जिनमें अविभावकों व दर्शकों की ओर से तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी इसी साथ बच्चों के द्वारा स्पीच भी दिए गए कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में विजेता हुए छात्र-छात्राओं को शिल्ड मेडल व अन्य पुरस्कारों के साथ पुरस्कृत भी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एआरपी पुष्पेंद्र विमल और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मु.आरिफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर के ब्लाक अध्यक्ष व संघ के पदाधिकारी पवन शुक्लेश अनिल द्विवेदी बेसिक शिक्षा विभाग से आए अध्यापक सुनील सिंह पप्पू भारतीया शशि शंकर श्रीवास्तव कुलदीप सिंह विद्यालय के प्रबंधक उत्तम गुप्ता प्रधानाचार्य व शिक्षक लार्ड विश्वकर्मा अजय कुमार नेहा मिक्की अल्फिया प्रिया श्वेता यशोदा किरन समेत अन्य मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कु.अंकिता व कक्षा नौ की छात्रा साहिस्ता परविन ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App