सोनभद्र

अज्ञात युवक द्वारा बहलाकर ले जाये जा रहे 5 स्कूली बच्चे बरामद

दुद्धी, सोनभद्र। बभनी शिक्षा क्षेत्र के भिसुर प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र सहित पांच बच्चों को अज्ञात युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगाया जा रहा था। दुद्धी अमवार मार्ग पर स्थित दीघुल गांव के निकट प्राथमिक विद्यालय भिसुर के अध्यापक जय प्रकाश दुबे व राजेंद्र ने अपने स्कूल के बच्चों को देखा तो उन्हें शक हुआ तो रोककर पूछने लगे। बरामद छात्रों में शिवम पुत्र उमेश कक्षा चार, आर्यन पुत्र उमेश कक्षा तीन दोनों निवासी भिसुर, आकाश पुत्र जितेंद्र सहित एक अन्य छात्र व छात्रा शामिल हैं। हालांकि उन्हें ले जाने वाला युवक मौके से फरारा हो गया। शिक्षकों ने मामले से पुलिस व उनके अभिभावकों को अवगत कराकर उन्हें देर शाम तक दिघुल में ही रोके हुए है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान