सोनभद्र

दो दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण संपन्न

महिला परिवार की तरह समाज भी बेहतर चला सकती हैं- पुतुल दीदी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

बनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर में आयोजित 22 व 23 फरवरी, दो दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण बीते दिन संपन्न हुआ। जिसमें 60 उत्साही महिलाएं ने प्रतिभाग किया। परिवार, समाज, समुदाय एवं समूह में महिला की स्थिति पर पर पुतूल दीदी द्वारा ने बताया कि आज महिला परिवार अच्छे चला सकती है तो समाज भी बेहतर चला सकती है।उन्होने बताया पुरूष को पुरूष बनाने वाली एक महिला ही होती है। इसलिए महिला-पुरूष दोनों एक समान होते है,

उन्होंने कहा पुरुष अकेले समाज निर्माण कर नहीं सकता। तो पुरुष कैसे महिलाओं से ऊपर है? महिलाओं के क़ानून, अधिकारों पर जानकारी दिया गया। महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत “हिवरे बाज़ार” डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। शिविर से प्रशिक्षित बहनें उत्साहित हैं वे अपने पंचायतो में बाल विवाह रोकने, नशाबन्दी, ऐरा प्रथा, पोषणवाटिका लगाने का पहल करने पर योजना बनाए। कृषि विशेषज्ञ शिवशरण भाई द्वारा जैविक खेती ,जैविक खाद बनाने की विधियों चर्चा किया गया।बहनें ने आश्रम का जैविक खेती प्रयोग भ्रमण किया। शुभा बहन ने अपनी सरकार ग्राम पंचायत को मजबूत करने के लिए महिला भागीदारी बढ़ाने की बात कहीं। मौके पर शान्ति बहन, मानमती, भागमती, संगीता, फूलवन्ती, सहित सैकड़ो बहने शामिल रही। प्रशिक्षण का संयोजन प्रोग्राम कोआर्डिनेटर यश्वी पाण्डेय ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App