सोनभद्र

जरहा में दिखा आदमखोर बाघ ग्रामीणों में दहशत, वन महकमा अलर्ट

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) जरहा वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा टोला वियाडॉड के जंगल मे बाघ के दहाड़ से ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रमीणों की सूचना पर पहुँचे दलबल के साथ वन क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों को अंदर सोने की सलाह दी और जंगल मे झुंड के साथ जाने और अधिक दूर जंगल मे न जाने तथा घरों के बाहर आग जलाकर रखने को कहा गया। गौरतलब हो कि विगत एक माह के अंदर तीन तेंदुए की मौत से वन बिभाग पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश वार्डर के शक्तिनगर में भी बाघ दिखने से हड़कंप मचा था। छत्तीसगढ़ बार्डर के यूपी इलाके बभनी में भी तीन शावकों के साथ बाघ दिखाई दिया था। इसबाबत वनरेंज अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने उनको सूचना में तीन शावकों के साथ आदमखोर बाघ के दहाड़ की जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि तीन दिन से इसी जंगल मे बाघ घूम रहा है। उन्हों ने बताया कि छत्तीसगढ़ जंगल से बाघ भटक कर आया है लोगों को सावधान रहने के साथ पशुओं को जंगलों में न छोड़ने की सलाह दिया है। जनचर्चा पर गौर करे तो अंधाधुंध वन कटान से जंगलों की आबोहवा जंगली जानवरों के लिए अनुकूल नही रह गयी है जिसके कारण आदमखोर बाघ अब रिहायशी इलाके की ओर रुख कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान