सोनभद्र

मुकदमा में न्याय मिलने के बाद किया विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन

दुद्धी, सोनभद्र। निमियाडीह गांव के देवस्थल पर शुक्रवार को मुकदमा में न्याय मिलने के बाद वादी उदय गुप्ता सपत्निक व मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वनवासी कल्याण आश्रम के आनन्द जी के साथ विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया। घंटो पूजन अर्चन के बाद कानूनी लड़ाई लड़ने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों का अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनंद जी ने कहा कि हम भारतीय अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए भी न्याय पालिका पर विश्वास करते है। अब जब न्यायालय द्वारा देव स्थल की भूमि का चिन्हाकन कर दिया गया। अब हम सब की जिम्मेदारी है,कि प्रत्येक हिन्दू परिवार की सहयोग से यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए। मामले के अधिवक्ता मनोज मिश्रा ने ग्रामीणों को लंबे संघर्ष के बाद जीत की बधाई देते हुए कहा कि न्यायालय द्वारा मामले से संबंधित अभिलेख को दुरुस्त किया जा चुका है। हमे बगैर किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाए बगैर देवस्थल की भूमि को संरक्षित करना है। वही मामले के वादी उदय गुप्ता,झुरई राम समेत अन्य ग्रामीणों ने भावुक होते हुए कहा कि इस देवस्थल की भूमि को दुरुस्त कराने के लिए उन्हें अपनी निजी भूमि को गिरवी रख कर्ज लेकर मुकदमा लड़ना पड़ा है। मंदिर निर्माण के लिए उन्हें अपनी जमीन बेचनी भी पड़ेगी,तो वे जरा सा भी संकोच नही करेंगे। जबकि टेढ़ा गांव के प्रधानपति सरजू यादव ने बताया कि यहां पहली बार विवाद की स्थिति पांच अक्टूबर 1995 को उस वक्त उत्पन्न हुई,जब गांव निवासी जन्नत अली की पत्नी के निधन के बाद उन्हें लोग यहां दफनाने लगे। इसके लेकर शुरू हुए विवाद के बाद प्रशासनिक तौर पर इस स्थल को विवादित घोषित करते हुए किसी भीं तरह के निर्माण कार्य पर दोनों पक्ष के लोगों को रोक दिया गया था। जिसके कारण ग्राम देवता की मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई थी। इसको लेकर गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती थी। इस मौके पर जेबीएस महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता,दरगाही यादव,अधिवक्ता कृष्ण कुमार,अनिल कुमार,ईश्वर प्रसाद निराला,लखन राम जंगली,पियूष अग्रहरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App