सोनभद्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कार्यकारी निदेशक ने बुलाई पत्रकार वार्ता

शक्तिनगर/सोनभद्र महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कार्यकारी निदेशक ने बुलाई पत्रकार वार्ता। कार्यकारी निदेशक डा चंद्रशेखर सिंह ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का स्पष्ट रूप से जवाब दिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस के कार्यकारी निदेशक डा चंद्रशेखर सिंह ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि, छात्रा के साथ जो कुछ भी हुआ, वह एक संयोग मात्र था। हमारी पूरी संवेदना उस छात्रा तथा उसके परिवार के साथ है। हमारा प्रयास यह भी होगा कि इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो। इसी क्रम में आगे उन्होंने बताया कि हमारे शिक्षक तथा मैं स्वयं अपनी छात्रा से मिलने के लिए नेहरू अस्पताल गये थे, तथा हालचाल लिया गया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा यह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस सदैव गांधी के विचारों का पोषक रहा है। वह सत्य, प्रेम ,दया ,दया, निष्ठा एवं सर्वधर्म समभाव की भावना में विश्वास करता है। यहा किसी तरह की कोई पक्षपात या भेदभाव की गुंजाइश नहीं है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि, छात्रा को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही है जो बेबुनियाद और असत्य है । ऐसी बाते केवल काशी विद्यापीठ एनटीपीसी की छबि खराब करने का एक विफल प्रयास मात्र ही हो सकता है। कल सोनभद्र से फारेंसिक साइंस की टीम आई हुई थी ,। उन्होंने जांच किया। रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। मैं अपने उपस्थित पत्रकार साथियों को धन्यवाद देता हूं कि, उन्होंने हमारे पक्ष को भी सुनने के लिए मौका दिया ।इसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। काशी विद्यापीठ किसी भी तरह की अनुशासनहीनता का कभी पक्षधर नहीं रहा है, जो दोषी हो, उनको सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान