सोनभद्र

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक लगा हर हर महादेव का जयघोष

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) महाशिवरात्रि पर्व पर नगर सहित आसपास के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही शिव भक्तों द्वारा सुबह से ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक का दौर शुरू कर दिया गया जो साम तक चलता रहा। नगर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर सहित जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गाँव में स्थित ऐतिहासिक बाबा शोभनाथ मंदिर पर चार भजे भोर से ही श्रद्धालुओं का तातां लगना शुरू हो गया जो दस बजते बजते लंबी लाइन में तब्दील हो गया पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारा से गुंजायमान रहा वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस एवं जुगैल पुलिस चाकचौबंद रही। गौरतलब हो कि बाबा शोभनाथ के मंदिर पर वैसे तो प्रतिदिन दर्शनार्थियों की भीड़ रहती है परंतु शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भक्त यहाँ पर बाबा शोभनाथ का जलाभिषेक करते हैं इस दौरान यहाँ का नजारा बहुत ही अद्भभूत रहता है यहाँ की चटहिया ( गुड़हिया) जलेबी मेले में आने वाले लोगों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र रखती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App