सोनभद्र

हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम शिवालय में भोर से ही श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक के साथ बेलपत्र,फल, फूल, धतूर, मदार, कनैल भाँग की बूटी चढ़ा कर विधिविधान से पूजन अर्चन के लिए महिलाओं, पुरुषों सहित कुआँरी कन्याओं ने बाबा भोले नाथ और माता पार्वती का पूजन कर अपने मनोकामना पूर्ति के लिए विनती कर शीश नवाये भक्तों की उमड़ी भीड़ ने हर हर महादेव के उद्घोष से समूचा इलाका गुंजायमान हो गया। जगह जगह रुद्राभिषेक के साथ भजन कीर्तन आयोजित हुए तो एनटीपीसी शिवमंदिर से बाजार तक बाबा भोलेनाथ भूत भावन की शानदार झांकी निकाली गई ततपश्चात शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान एनटीपीसी आवासीय परिसर शिवमंदिर, सिरसोती शिवमंदिर, दूधइयाँ माता मंदिर, बेड़िया हनुमान मंदिर, बकरिहवाँ मंदिर, सेवकाडाड , इंजानी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का ताँता लगा रहा। इस अवसर पर जरहा रेंज कार्यालय परिसर में स्थापित शिवमंदिर में महाप्रसाद खिलाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान