सोनभद्र

आज निकलेगी अनोखी शिव बारात, साक्षी बनेंगे देवता और दानव

भव्य भंडारे में महाप्रसाद की होगी विशेष व्यवस्था

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के शिवाला मंदिर व डीहवार बाबा प्रांगण से निकलने वाली ऐतिहासिक बारात की तैयारी पूरी हो चुकी है।
अड़भंगी बाबा भोलेनाथ की इस अद्भुत व आकर्षक बारात का इंतजार पूरे वर्ष भक्तों में बना रहता है। बैलगाड़ी पर सवार दूल्हे बाबा भोलेनाथ का वाहन आगे आगे तथा रंग विरंगे परिधान में सज संवरकर देवताओं का रथ बाबा के पीछे पीछे चलता है। तो वहीं भूत-पिशाच का रूप धरे नन्हें मुन्ने बच्चों का हुडदंग बारात का प्रमुख आकर्षण होता है।बम पटाखों के बीच आदिवासी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कर्मा व शैला नृत्य लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है।
नगर के शिवाला मंदिर से निकलने वाली शिव बारात कैलाश कुंज द्वार (लवकुश मंदिर) मल्देवा को प्रस्थान करती है, तो दूसरी बारात नगर के डीहवार बाबा प्रांगण से निकलकर प्राचीन मेला क्षेत्र लौवा नदी हिरेश्वर महादेव मंदिर को प्रस्थान करता है। दोनों ही मेला स्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। वहीं लौवा नदी हिरेश्वर महादेव मंदिर पर प्रवचन एवं भव्य भंडारे ( महाप्रसाद) का भी आयोजन किया जाता है।जिसमें हजारो श्रद्धालु शरीक होते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान