सोनभद्र

जिला पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस, बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 19 को

दुद्धी में पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर उत्साह

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। हल्क जिम के तत्वाधान में स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर आगामी 19 फरवरी को जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस, बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष व हल्क जिम के संचालक रजत राज ने बताया कि महिला व पुरुष के लिए ओपन प्रतियोगिता को सीनियर व जूनियर दो भागों में विभाजित किया गया है। पुरुष जुनियर वर्ग में 53, 59, 66, 74, 83, 93 व 105 प्लस किलोग्राम वजन तथा सीनियर वर्ग में 59, 66, 74, 83, 93,105 प्लस किलो वर्ग से प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जबकि महिला जूनियर लेवल में 43, 47, 52, 57, 63, 72 प्लस तथा सीनियर वर्ग में 47, 52, 57, 63 व 72 प्लस के प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। सभी वर्ग के लिए वजन नापने का समय सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद 10:00 से प्रतियोगिता शुरू कर दी जाएगी। प्रतियोगिता के में भाग लेने के इच्छुक के प्रत्याशी आयोजन समिति के अध्यक्ष से 87 3687 2308 व सचिव पीयूष सोनी से 9555 7399 85 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान