सोनभद्र

20 वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

(फीता काटकर खेल का शुभारंभ कराते मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे)

ओबरा(नीरज भाटिया)-स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में 20 वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे तथा विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता इं ए के राय, समाजसेवी रमेश सिंह, नपं अध्यक्ष प्रान मति देवी व समाजसेवी रमेश सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ओबरा तथा चोपन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाया।सर्वाधिक शुभम जयसवाल ने 52 तथा अंकित ने 30 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए चोपन के आकाश ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट व दुर्गेश ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।जवाबी पारी खेलने उतरी चोपन की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 17 ओवर में मैच को आसानी से जीतकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर गयी। सर्वाधिक चोपनकी बबलू ने 43 तथा आकाश व आयुष ने क्रमशः 28-28 रन बनाया। गेंदबाजी करते हुए ओबरा के एसपी सिंह ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में निर्णायक सोनू राय तथा फैजल खान रहे। स्कोरर अरविंद यादव व उद्घोषक राजू यादव रहे। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं समीर भटनागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, संजीव शास्त्री, सुशील सिंह, सत्येंद्र सिंह, बॉबी सिंह,चंद्रशेखर मौर्य, आनंद शुक्ला, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,नीरज भाटिया,रोशन सिंह, कलीम खान,मुकेश तिवारी,संजय यादव, केके पासवान, अमित अग्रवाल, अजीज खान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App