सोनभद्र

युवा मंच ने शुरू किया रोजगार अधिकार अभियान

गरिमापूर्ण आजीविका की गारंटी करे सरकार
म्योरपुर-सोनभद्र। 7 फरवरी को दिल्ली में आयोजित युवा संगठनों की मीटिंग में पारित प्रस्तावों को लेकर सोनभद्र में युवा मंच ने रोजगार अधिकार अभियान चलाने की रूपरेखा आज रासपहरी स्थित कार्यालय में हुई मीटिंग में तैयार की। तय किया गया कि रोजगार अधिकार अभियान में बड़े पैमाने छात्रों व युवाओं से संवाद किया जायेगा। दिल्ली मीटिंग में पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसमें प्रमुख रूप से रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने, जब तक रोजगार न मिले तब तक बेरोजगारी भत्ता जोकि न्यूनतम वेतनमान से आधे से कम न हो, राज्यों व केंद्र सरकार में रिक्त पड़े एक करोड़ पदों को समयबद्ध भरने, संविदा व्यवस्था खत्म करने, हर सेक्टर में न्यूनतम वेतनमान 25 हजार करने और शिक्षा व रोजगार के प्रश्न पर छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन व संवाद करने में सरकार द्वारा हस्तक्षेप न करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। मीटिंग में मौजूद युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा कि आज बेरोजगारी की समस्या चिंताजनक स्तर पर है लेकिन मोदी सरकार इसके हल के लिए कतई गंभीर नहीं है। विपक्षी दलों के पास भी रोजगार के सवाल पर सुस्पष्ट विचार नहीं है। कृषि आधारित उद्योगों, लघु-कुटीर व छोटे मझोले उद्योगों, श्रम सघन तकनीक, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि नागरिक सुविधाओं मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनाने जैसे उपायों से रोजगार सृजन संभव है।
उन्होंने कहा कि अभियान में आदिवासियों समेत गरीब छात्राओं की मुफ्त उच्च शिक्षा के लिए महिला डिग्री कालेज(आवासीय) समेत जनपद शिक्षा व स्वास्थ्य के मुकम्मल इंफ्रास्ट्रक्चर, पलायन रोकने के लिए जनपद में रोजगार सृजन करने जैसे मुद्दों को भी उठाया जायेगा। बैठक में एक सांस्कृतिक टीम के गठन का निर्णय हुआ.
मीटिंग में युवा मंच जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड़, म्योरपुर संयोजक गुंजा गोंड़, सविता गोंड़, आलोक गोंड़, अंजू आशा, अनुपमा , जुगनू सिंह गोंड़, राजकुमारी, आशीष, प्रशांत दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App