सोनभद्र

पुनर्वास विस्थापन पैकेज का धनराशी ले चुके विस्थापित पखवारे भर में डूब क्षेत्र करें खाली-एसडीएम

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र कोरची में सोमवार को उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा ने जन चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने डूब क्षेत्र में आबाद विस्थापितों को समझाते हुए अपील किया कि जिन्होंने पुनर्वास विस्थापन पैकेज का धनराशी ले चुके है, वे अधिकतम पन्द्रह दिन के अंदर डूब क्षेत्र को खाली कर दें। बांध को बांधा जा रहा है, अब यदि नदी में जल प्रवाह बढ़ा, तो लोगों के घर डूब जायेंगे| सभी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है, यदि आप तय समय सीमा में डूब क्षेत्र को खाली नही करते, तो हमे विवश होकर पुलिस बल के साथ खाली कराना पड़ेगा। इसके पूर्व विस्थापितों की ओर से गंभीरा प्रसाद, ईश्वर प्रसाद निराला समेत अन्य कई विस्थापित नेताओं ने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब डूब क्षेत्र में निरीह ग्रामीणों पर किसी तरह का कोई अत्याचार नही होना चाहिए। विस्थापितों की जो समस्याएं है,उसे प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण कराया जाए। परिवार के जिन सदस्यों को पैकेज का लाभ नही मिला है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दिला कर उन्हें पुनर्स्थापित करे। प्रशासन एवं सिंचाई विभाग ने जो वायदे विस्थापितों से किया था,उसे पूरा करे। जिससे विस्थापित भी विकास कार्य में पुरे उत्साह के साथ हाथ बंटा सके। इस मौके पर सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, आकाश राव, अवर अभियंता नन्दलाल यादव, महेश यादव, गोविन्द पाल, रमेश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान