सोनभद्र

करोड़ो की सड़क पर उगी घास को कीटनाशक से किया जा रहा नष्ट

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय से सटे मलदेवा गांव में बीआरडी कालेज से करमदहा मार्ग पर एक माह पूर्व में करोड़ो की लागत से बने हुए सड़क पर घास निकलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सड़क पर घास निकलने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया तो ठेकेदार ने घास मरने वाला केमिकल का छिड़काव कराना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि एक महीने पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा दो करोड़ की लागत से करीब ढाई किमी की पिच सड़क पीएमजेडीवाई द्वारा श्री नाथ कंट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा बनवाया गया। सड़क बने एक माह भी नहीं हुआ कि सड़क पर घास निकलना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने सड़क बनते समय खराब गिट्टी, सोलिंग, सूखे दामर से लीपा पोती कर जर्जर सड़क बनने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मानक के विपरीत कार्य होते ही ग्रामीणों ने विरोध जताया लेकिन मनबढ़ ठेकेदार ने शासन में अच्छी पकड़ बताकर धौस दिखा कर मनमाने कार्य करने के वजह से आज सड़क बुरी तरह से खराब हो चुका है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि दुबारा ठीक से मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान