सोनभद्र

आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट में आयोजित हुआ विद्यार्थी परिषद का प्रश्नकाल-सत्र

रेणुकूट /सोनभद्र(जी.के.मदान)

हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड रेणुकूट द्वारा फरवरी माह में मनाए जा रहे वैल्यू मंथ के अंतर्गत बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट में विद्यार्थी परिषद का प्रष्नकाल-सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डेफनी अंगर के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में कक्षा 6 से लेकर 12वीं के छात्र प्रतिनिधियों द्वारा भाग लेकर विद्यार्थी परिषद के सदस्यों से एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रश्नों के माध्यम से लिया गया। जिनके उत्तर विद्यार्थी परिषद के सभी सद्स्यों ने मनोवेग के साथ दिया।
कार्यक्रम के निदेशक विद्यालय की प्रधानाचार्या डैफनी अंगर ने वर्तमान परिपेक्ष्य में विद्यार्थियों को संसद तथा संसदीय कार्यप्रणाली के महत्त्व को समझाया और कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराना व कुशल नेतृत्व कला के गुणों का विकास करते हुए एकता व अखंडता के भाव को जाग्रत करना है। कार्यक्रम के निरीक्षक के रुप में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या मनीषा वैष्णव ने सभा में अपने विचार प्रकट किये साथ ही साथ विद्यार्थी परिषद के प्रश्नकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष अनुष्का उपाध्याय ने की व संचालन कक्षा नवीं के विद्यार्थी वेदांत उपाध्याय व अनिका पांडेय द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक व कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार