सोनभद्र

सरकारी सम्पत्तियों को बेचकर गुमराह कर रही भाजपा सरकार- एमएलसी आशुतोष सिन्हा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय आदिवासी, पिछड़ा, दलित महासम्मेलन शनिवार को टाउन क्लब मैदान दुद्धी में सम्पन्न हुआ। महासम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय यादव ने किया।

मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने समाजवादी झंडा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों को भाजपा सरकार ने ठगने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने कहा था भाइयों बहनों मैं देश नही बिकने दुँगा, इसका मतलब अब समझ में आया उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि वो देश को खुद बेचना चाहते थे, इसलिए दुसरों को नहीं बेचने देने का वादा किये थे। रेलवे, एयरपोर्ट, सरकारी सम्पति को बेच दिया गया है। भाजपा सरकार आदिवासी, पिछड़ों, दलितों के साथ छल कर ठगने का कार्य किया है। सभी को शिक्षित होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री/विधायक विजय सिंह गोंड़ ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। संविधान बचाने के लिए लड़ना होगा। सरकार वनाधिकार द्वारा भौमिक अधिकार दिया गया जो बिल्कुल फर्जी है। तुलसी दास द्वारा लिखे गए रामचरित मानस पर बोलने पर हंगामा होता है। आरएसएस प्रमुख बोलते हैं तो सभी का मुंह बंद हो जाता है। मोहन भागवत द्वारा कहा जाता है कि सभी आदिवासी को हिन्दू बनाना है। आदिवासी हिन्दू नही है हिन्दू लिखने पर आरक्षण समाप्त हो जाएगा। आदिवासियों को देव, मूलभूत, रीति रिवाज को नही भूलना चाहिए। पंडितो में भी उच-नीच होते हैं। इंडिया फस्ट द्वारा किये गए 21 राज्यों के 11 लाख दावे को केंद्र सरकार पैरवी नही किया जिससे सभी को कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुकालो देवी, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा सहित विधानसभा अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम ने कहा कि झूठों की सरकार चल रही है, आपको सावधान होने की जरूरत है। सम्मेलन को समापन की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कनहर विस्थापितों की समस्या को हल करने में हम आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। इस मौके पर हरिहर यादव, अवधनारायन यादव, विद्धवन्त घसिया, सेकरार अहमद, गौस मुहम्मद, दिनेश कुमार यादव, बुन्देल चौबे, राजू शर्मा ,अभिनय जायसवाल, परमजीत सिंह, दीपक जौहरी, अवधेश मिश्रा, प्रेम सागर पांडेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App