सोनभद्र

संघर्ष मोर्चा ने दुद्धी को जिला बनाने की आवाज की बुलन्द, एसडीएम दुद्धी को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कचहरी से जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के खास नेताओं ने विस चुनाव में वादा किया था कि सरकार में आते ही दुद्धी को जिला बनाना है।लेकिन आज तक वादा खोखला ही साबित हुआ है। जनपद सोनभद्र के कैमूर पर्वत के दक्षिण भाग जो जिला दुद्धी जिला के लिए प्रस्तावित है, इसके अंतिम छोर की दूरी जिला मुख्यालय से 150 से 200 किलोमीटर है। जनपद को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमाएं स्पर्श करती हैं। दुद्धी तहसील के 305 राजस्व ग्राम 84 तथा नवसृजित ओबरा तहसील के 84 राजस्व ग्राम सम्मलित है। तहसील के अंतर्गत 14 थाना तथा 5 विकास खंड कार्यालय कार्यरत है। आबादी 14 लाख तथा क्षेत्रफल 3380 किलोमीटर है। दुरूह क्षेत्र होने के साथ-साथ यहां प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है। शासकीय तथा गैर शासकीय राष्ट्रीय स्तर की कई फैक्ट्रियां हैं। देश की विद्युत आवश्यकताओं का 10% उत्पादन इसी क्षेत्र से होता है। शामली में 284, बागपत 287,हापुड़ में 331तथा गौतमबुध नगर में 381 राजस्व ग्राम होने के बाद भी जिले का दर्जा दे दिया गया। लेकिन दुद्धी को घोषणा के बाद भी जिला नही बनाया गया। ओबरा को तहसील, कोन को ब्लाक समेत कई नए थाने बनाये जाने के बाद भी दुद्धी को जिला घोषित न कर सरकार द्वारा वादाखिलाफी की जा रही हैै। वक्ताओं ने कहा कि जब तक दुद्धी को जिला नही बनाया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। नारेबाजी सुनकर तहसील प्रांगण में पहुंचे एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने ज्ञापन पत्र मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, विष्णुकांत तिवारी, दिनेश कुमार, अमरावती देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश
Download App