सोनभद्र

मुड़गुड़ी पहाड़ी स्थल को पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा- संजीव गोंड

दुद्धी, सोनभद्र(एम.एस.अंसारी)। ब्लॉक क्षेत्र के बघाडू गांव के मुड़गुड़ी पहाड़ी मंदिर स्थल पर शनिवार को मंत्री संजीव गोंड ने गरीबों असहाय लोंगो में कम्बल वितरण कर पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, दलितों, मजदूरों की मदद करने वाली सरकार है। देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को देकर आदिवासी दलितों का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले के होने वावजूद मुझे मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इस क्षेत्र के आदिवासियों का सम्मान सदैव मिलता रहेगा। मुड़गुड़ी पहाड़ी मंदिर स्थल को पर्यटन के लिए बढ़ावा दिलाने का कार्य पर्यटन मंत्री जी से मिलकर हर सुविधा मुहैया कराया जाएगा। कनहर विस्थापित छूटे हुए परिवारों को चिन्हित कर सभी विस्थापितों को मुवावजा दिलाया जाएगा। प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को गिनाते हुए स्थानीय क्षेत्र के विकास को तेजी से करने का आश्वसन दिया। कार्यक्रम के संयोजक आदिवासी नेता फौजदार सिंह परस्ते रहे। इस दौरान म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़ मुड़गुड़ी पहाड़ी मंदिर स्थल के प्रबंधन रामकेश, मोती लाल, देवरूप, दिवान सिंह, ईश्वरीय प्रसाद निराला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार