सोनभद्र

बकरी चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। इलाके के ग्रामीणों में दहशत का प्राय बन चुके बकरी चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को रजखड घाटी से गिरफ्तार कर लिया| उनके निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी के बकरी भी बरामद किया है| पुलिस ने चोरी की धारा में आरोपियों का चालान कर जिला मुख्यालय स्थित न्यायलय भेज दिया|
इस बाबत कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि बीते कुछ महीनो से लगातार बकरी चोरी की घटना सुनने को मिल रही थी| कई गांव के चौकीदारो के साथ ग्राम प्रधानगण इसकी मौखिक जानकारी तो देते थे,किन्तु कोई पशुपालक लिखित तौर पर शिकायत दर्ज नही कराता था| इस क्रम में गुरूवार को कादल गांव निवासी दशई नामक किसान की बकरी चोरी की सूचना मिली| उक्त ग्रामीण के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 12/23 दर्ज कर आरोपितो की तलाश में टीम गठित किया| खास मुखबिर की सूचना पर गठित टीम ने चोरी के बकरी के साथ जा रहे डूमरडीहा गांव निवासी मंजूरशाह,धीरज कुमार,कस्बे का वार्ड संख्या 11 निवासी चिंटू उर्फ़ रुस्तम व दिघुल गांव निवासी कलीमुल्ला को धर दबोचा| पूछताछ में आरोपियों ने बकरी चोरी करने की बात कबुल करते हुए उनके निशानदेही पर एक बकरी व दो बकरी के बच्चे को बरामद कर सभी आरोपितों को चालान कर न्यायलय पेश किया| पुलिस के मुताबिक़ मंजूरशाह इसके पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App