सोनभद्र

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह, विशिष्ट अतिथि मुंसिफ मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, सोनभद्र बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे व सुरेंद्र पांडेय समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामपाल जौहरी को समारोह अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ यूपी के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद क्रमवार सचिव दिनेश कुमार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार को भी समारोह अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। जबकि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में ओमप्रकाश अग्रहरि व पवन कुमार दुबे, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर में राकेश कुमार एवं जसपाल सिंह को दुद्धी बार के चेयरमैन विजय सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं कोषाध्यक्ष राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव पुस्तकालय में धर्मवीर, सहसचिव प्रशासन में घनश्याम यादव, सहसचिव प्रकाशन में यशवंत शर्मा,गवर्निंग काउंसिल सदस्य 15 वर्ष से ऊपर में प्रेमचंद यादव, रमेश चंद सिंह, जमुना राम, विपिन बिहारी, सन्नो बानों तथा सदस्य गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर में प्रदीप कुमार, रेनु कुमारी, मनोज कुमार आजाद, रामसागर, पीयूष अग्रहरि व आलोक सिंह को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं इल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रामदुलारे गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय की मुख्य कड़ी है। ज्यूडिशियरी से टकराव कर आप मुवक्किल का भला नही कर सकते। बल्कि मेहनत व ईमानदारी से मृदुभाषी बनकर बेहतर न्याय दिलाया ज सकता है। समारोह अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने अधिवक्ता हित में बार काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए, हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि अधिवक्ता ही उनका परिवार है और उसके हित के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सिविल बार के चेयरमैन रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार के निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए, वादकारी हित में समर्पित रहने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
इस मौके पर सिविल बार के चेयरमैन रामलोचन तिवारी व अध्यक्ष प्रभु सिंह, रामेश्वर राय, डॉ लवकुश प्रजापति,भूपेंद्र सिंह, राजन चौधरी समेत सैकड़ो अधिवक्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।संचालन अधिवक्ता आशीष जायसवाल ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार
Download App