सोनभद्र

टेन्डर फार्म न दिए जाने पर भाजपा नेता बैठे धरना पर

अपने चहेते ठेकेदार को बीडीओ ने दे दिया था पहले ही टेन्डर फार्म

कई दिन से टेन्डर फार्म लेने वालों को घुमा रहे थे दुद्धी बीडीओ

टेन्डर प्रक्रिया में की गई मनमानी

समय समाप्ति तक अन्य ठेकेदारों को नही दिया गया टेन्डर फार्म

क्षुब्ध होकर ठेकेदारों ने बुलाया भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को

दुद्धी बीडीओ की कार्य प्रणाली ठीक नहीं-सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी बीडीओ की मनमानी से नही मिला ठेकेदारों को टेन्डर फार्म-सुरेन्द्र अग्रहरि

भाजपा नेता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कराया अवगत

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। देश के कद्दावर केन्द्रीय मन्त्री हरदीपसिंह पूरी जी ने सोनभद्र जनपद को गोद लेकर विभिन्न विकास खंडों में अपनी निधि से विकास कार्य कराने हेतु संकल्पित है और सराहनीय प्रयास कर रहे हैं ,जिसके तहत उनकी निधि से 6 हाई मास्ट लाइट लगवाए जाने हैं, उसके अन्तर्गत सामग्री आपूर्ति हेतु निविदा आमन्त्रित की गई थी जिसकी अन्तिम तिथि 24 जनवरी को एक बजे तक थी।
टेन्डर फार्म लेने वालों ने बीडीओ दुद्धी से सम्पर्क कर कई बार फार्म का माँग किया लेकिन बीडीओ टरकाते रहे क्योंकिअपने चहेते ठेकेदारों को फार्म पहले ही लेखाकार से लेकर उपलब्ध करा दिए थे और अन्य ठेकेदारों को टरकाते रहे। इसकी सूचना ठेकेदारों ने सुरेन्द्र अग्रहरि को दिया ।भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने भी जब पूछा तो उन्होंने कहा कि जिले पर बात कर देते है लेकिन वो सामुहिक विवाह की तैयारी में डिग्री कालेज चले गए और किसी का फोन नहीं रिसीव किये उसके बाद भाजपा नेता कार्यकर्त्ताओ के साथ ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए और जिलाधिकारी महोदय और मुख्य विकास अधिकारी को फोन कर जानकारी दिया। बीडीओ टेन्डर फार्म के बिकने के समय समाप्ति के एक घण्टे बाद आए। सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि दुद्धी बीडीओ अपनी मनमानी कर रहे हैं। जातिगत भेदभाव भी कर रहे हैं और अपने चहेते ठेकेदारों को टेन्डर फार्म पहले ही दे देते हैं जिसको अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान